विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में बच्चे को जन्म देकर छोड़ आयी मां

By JagranEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2022 08:14 PM (IST)

-स्वजनों को अपने गर्भवती होने की बात छिपाई -डॉक्टर के दबाव में कबूल किया गया बच्चे को जंग

जंगल में बच्चे को जन्म देकर छोड़ आयी मां
जंगल में बच्चे को जन्म देकर छोड़ आयी मां

-स्वजनों को अपने गर्भवती होने की बात छिपाई

-डॉक्टर के दबाव में कबूल किया गया बच्चे को जंगल में जन्म देकर वहीं छोड़ आयी

-चार घंटे बाद पुलिस ने नवाजात को जंगल से किया बरामद

संवाद सूत्र,बालुरघाट: शौच का बहाना बनाकर प्रसूता महिला ने बच्चे को जन्म देकर नवजात को जंगल में छोड़ आयी। चार घंटे बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने नवजात को जंगल से बरामद कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। यह घटना दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज के बंदरपाड़ा इलाके की है। इस घटना से इलाके मे हड़कंप मच गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी सहम गए। फिलहाल नवजात शिशु का बालुरघाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुमारगंज के बंदरपाड़ा निवासी सिराज शेख पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। परिवार में बुजुर्ग मा के अलावा उनकी पत्‍‌नी अरुजा बीबी और उनके दो बेटे है। जिनमें एक की उम्र 18 साल और दूसरे की 9 साल है। अरुजा बीबी को कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा था, लेकिन उन्होंने इसे अपने परिवार और पड़ोसियों से छुपा कर रखा। पूछने पर बताती थी कि उसे किडनी की समस्या है, इसलिए दर्द हो रहा है। मंगलवार को जब दर्द अपने चरम पर पहुंच गया तो पड़ोसी महिला और उसका बेटा एकदम बालुरघाट अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में वह कुमारगंज के जंगल से सटे मझिया पुल क्षेत्र में शौचालय का काम करने के नाम पर झाड़ी में घुस गयी। हालाकि उस समय महिला का बेटा और एक पड़ोसी महिला टोटो में थे। थोड़ी देर बाद अरुजा बीबी झाड़ी से बाहर निकली और टोटो बैठ गयी। लेकिन जब टोटो पर बैठे उसके बेटे ने उसके पैरों और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर खून देखा और उससे पूछा, तो मा अरुजा बीबी ने बात टाल दिया। पड़ोसी महिला में के बातों को भी गोल-मोल जवाब देकर टाल गयी। हालाकि, जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने अरुजा बीबी और उसके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

'बच्चा कहां है?' डॉक्टर के सवाल से पड़ोस की महिला हैरान रह गई। पहले तो अरूजा बीबी डॉक्टर को भी गोल-मटोल जवाब देने लगी। फिर अरुजा बीबी ने कबूल किया। घटना की खबर कुमारगंज थाने की पुलिस तक पहुंची तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नवजात को जंगल से बाहर निकाला। फिलहाल बालुरघाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। नवजात बच्चे के प्रति मा के इस तरह के अमानवीय व्यवहार से पड़ोसी सदमे में हैं।

हालाकि कुमारगंज थाना पुलिस इस तरह की घटना के कारणों की जाच कर रही है। लोगों का मानना है कि गरीबी के कारण उसने ऐसा किया होगा।

अरुजा बीबी की सास अमीना बेवा ने कहा कि उनमें से कोई भी नहीं जानता था कि बच्चा उसके गर्भ में है। उन्होंने यह भी कहा कि किडनी की समस्या के कारण उनका पेट सूज गया था। आगे जो हुआ उससे वे काफी शर्मिंदा हैं। बच्चे का स्वस्थ हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पड़ोसी ज्योत्सना बीबी ने कहा, उससे कई बार पूछा लेकिन सभी को उसने किडनी की समस्या बताई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।