Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दार्जिलिंग में गोदामों और बाजारों पर छापामारी, कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM (IST)

    दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दार्जिलिंग में जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान शुरू।

    2. जिला प्रशासन ने गोदामों और बाजारों का व्यापक निरीक्षण किया।

    3. अवैध भंडारण और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

    राज्य ब्यूरो, दार्जिलिंग। आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा कर उपभोक्ताओं से मनमाना मूल्य वसूलने की आशंका के बीच दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।

    रविवार को दार्जिलिंग सदर थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन, दार्जिलिंग पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा कार्यकारी मजिस्ट्रेटों की संयुक्त टीम ने विभिन्न गोदामों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बाजार क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

    अभियान के दौरान आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के अवैध भंडारण, अनधिकृत स्टॉक और जमाखोरी की जांच की गई। अधिकारियों ने गोदामों में उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर, खुदरा मूल्य तथा बिक्री व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि बाजार में कृत्रिम अभाव उत्पन्न कर उपभोक्ताओं से अधिक कीमत न वसूली जाए।

    निरीक्षण टीम ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने कारोबार में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखें, जमाखोरी से बचें और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करें। प्रशासन ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में कृत्रिम संकट उत्पन्न कर मुनाफाखोरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बाजार निगरानी और प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अन्य कानूनी उल्लंघन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति या संस्थानों के विरुद्ध संबंधित कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।