विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत; राज्यपाल बोले- पीड़ितों तक पहुंचाएंगे मदद

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM (IST)

Jalpaiguri Storm पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस तूफान के कारण जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच राज्यपाल सीवी ...और पढ़ें

Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत (फोटो एएनआई)
Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत (फोटो एएनआई)

एएनआई, कोलकाता। Jalpaiguri Storm: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस तूफान के कारण जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जलपाईगुड़ी के हालातों को लेकर चिंता जताई।

जलपाईगुड़ी के हालात पर जताई चिंता

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बताया कि आप सभी जानते हैं कि जलपाईगुड़ी कल तूफान की चपेट में आ गया था। इसमें जानमाल का नुकसान हुआ है और घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हम सभी जलपाईगुड़ी के हालातों को लेकर चिंतित हैं। मेरी राष्ट्रीय संसाधन प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों और सचिव से विस्तृत चर्चा हुई। उनसे जरूरत पड़ने पर सुदृढ़ीकरण और सामग्री की आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया है।

जलपाईगुड़ी जाएंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस

राज्यपाल ने कहा, 'सभी एजेंसियां ​​​​एक साथ काम कर रही हैं और जैसा कि हम जानते हैं कि मुख्यमंत्री भी उनके पास पहुंच गई हैं। मैं वहां रहूंगा। मैं क्षेत्र का दौरा करूंगा। संबंधित अधिकारियों से बातचीत करूंगा और लोगों को हुए नुकसान को समझूंगा। फिर जो भी निर्णय लेना होगा हम लेंगे। हम उन्हें राहत दिलाएंगे। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम निश्चित रूप से देखेंगे कि जो लोग अस्पतालों में हैं उनके लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है। हर संभव प्रयास किया जाएगा। देश तैयार है, बंगाल तैयार है।'

पांच लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी का दौरा किया था। यहां उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की थी। सीएम बनर्जी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें- Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में आंधी-बारिश से तबाही पर सीएम ममता ने जताया दुख, चक्रवात प्रभावित लोगों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें- Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में तबाही पर राज्यपाल ने भी जताई चिंता, स्थिति का जायजा लेने रवाना हुईं सीएम ममता