गृहमंत्री अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा का लिया जायजा, सिलिगुड़ी कारिडोर की सुरक्षा को लेकर करेंगे बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर जुमागाछ चौकी का दौरा कर बीएसएफ जवानों से संवाद किया। वे सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर एक महत ...और पढ़ें
-1784381803272_m.webp)
गृहमंत्री अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा का लिया जायजा
HighLights
गृह मंत्री अमित शाह ने जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा किया।
भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र का जायजा लिया, जवानों से संवाद किया।
सिलीगुड़ी कॉरिडोर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सीमा सुरक्षा बल उत्तर बंगाल फ्रंटियर के 18 वीं वाहिनी अंतर्गत सीमा चौकी जुमागाछ का दौरा कर भारत बांग्लादेश सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। उनके साथ बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शाह ने सीमा चौकी का दौरा करने के दौरान बीएसएफ जवानों से संवाद किया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय से शनिवार की सुबह जुमागाछ के लिए बीएसएफ के अधिकारियों के साथ निकले। सीमा चौकी से ही गृहमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र के आधुनिकीकरण से लेकर अन्य परियोजना का उद्घाटन भी किया। सीमा चौकी का दौरा करने के बाद, दोपहर 2:00 बजे से सलीगुड़ी कारिडोर, जिसे चिकन के नाम से भी जाना जाता है, की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माहत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
बैठक में केंद्रीय और राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी सिलीगुड़ी के निकट राज्य शाखा सचिवालय उत्तर कन्या पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि सिलीगुड़ी कारिडोर रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों बाकी देश से जोड़ने वाला संकीर्ण गलियारा है।
बैठक समाप्त होने के बाद गृहमंत्री बंगाल सरकार द्वारा राज्य में लागू नए गुंडा दमन कानून को औपचारिक रूप से लागू करने की घोषणा करेंगे। इसके अलावा जन्म और मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को लेकर भी एक एक बैठक करेंगे।