बंगाल: सिलीगुड़ी के प्लास्टिक कारखाने में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिखा काले धुएं का गुबार
सिलीगुड़ी के सेवक रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

प्लास्टिक वस्तु निर्माण कारखाने में लगी भयावह आग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सेवक रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक प्लास्टिक वस्तु निर्माण कारखाने में भयावह आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा था।
सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी दमकल केंद्र से 4 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। दोपहर 12 बजे के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी था।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमिश्नर सैयद वकार रजा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव एवं अग्निशमन कार्य का निरीक्षण किया।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आग सुबह करीब 9 बजे लगी थी।
दो दमकल इंजन लगातार आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि एक इंजन को स्टैंडबाई में रखा गया है। आग को आसपास फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फैक्ट्री में अग्निशमन की बुनियादी सुविधाओं के सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह जांच का विषय है। आग लगने के कारणों और फैक्ट्री में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गुजरात: भरूच की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज
यह भी पढ़ें- मुंबई के कांदिवली में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 11 लोगों को किया गया रेस्क्यू
