'समय आने पर देखिएगा, भतीजे का क्या हाल होगा', सीएम शुभेंदु की दो टूक
शुभेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ' कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस और अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

सीएम शुभेंदु की दो टूक।
HighLights
शुभेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी में भाजपा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा।
चाय बागान श्रमिकों को 5000 रुपये बोनस की घोषणा की।
जागरण संवाददता, सिलीगुड़ी। तृणमूल के पूर्व विधायक जहांगीर उर्फ पुष्पा के खिलाफ हमारी सरकार ने जो कार्रवाई की, उसे सूबे की जनता ने देखा। भतीजे का क्या हाल होगा, यह भी आप समय आने पर देंखेंगे। यह बात मंगलवार को सिलीगुड़ी में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कही। वह बाघाजतीन पार्क से महात्मा गांधी चौक तक निकली पैदल यात्रा में भी शामिल हुए।
शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी को तो अब कोई नहीं बुलाता। वह दिल्ली में ‘यस पापा’ और बंगाल में ‘यस घुसपैठिया’ करती हैं। अभी दो परिवारों में नजदीकी बढ़ी है, गांधी परिवार और कालीघाट परिवार। ममता बनर्जी को 2जी और गांधी परिवार को 4जी बताया। दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के रहते ममता और अभिषेक तो अब चुनाव ही नहीं जीत पाएंगे।
दिल्ली में रामलीला मैदान में हाल में हुई विपक्ष की रैली पर भी निशाना साधा। कहा वहां सभी हारे हुए लोगों का जमावड़ा था। देश भर में 134 स्थानों पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली दिमागी नक्सलियों, जमातियों और कम्युनिस्टों के खिलाफ आंदोलन है।
कॉकरोच जनता पार्टी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बंगाल के लोग तिलचट्टों से कैसे निपटना है, जानते हैं। इससे पहले प्रशासनिक बैठक में कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक चालू चाय बागानों में इस बार 20 प्रतिशत बोनस देना संभव हुआ है। चाय श्रमिकों को सरकार की ओर से 5000 रुपये बोनस देने की घोषणा की।