विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम आवास योजना में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन, दोषियों पर उचित कार्रवाई और वंचितों को मिले आवास, सौंपा ज्ञापन

By Mantosh MandalEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 28 Dec 2022 10:19 PM (IST)

पीएम आवास योजना में धांधली के खिलाफ पूर्वी मेदनीपुर में एसयूसीआई में एसयूसीआई ब्लाक कमेटी द्वारा ब्लाक के बीडीओ को ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना योजना में धांधली के खिलाफ ज्ञापन।
प्रधानमंत्री आवास योजना योजना में धांधली के खिलाफ ज्ञापन।

खड़गपुर, संवाद सूत्र: प्रधानमंत्री आवास योजना योजना में धांधली के खिलाफ बुधवार को पूर्वी मेदनीपुर जिला अंतर्गत कोलाघाट में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की कोलाघाट ब्लाक कमेटी द्वारा ब्लाक के बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें दोषियों को उचित सजा देने, वंचितों के आवेदन की समय सीमा बढ़ाने और याचिकाओं को प्राप्त करने की व्यवस्था करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी ब्लाक कमेटी की ओर से नारायण चंद्र नायक, मधुसूदन बेरा, विश्वरूप अधिकारी, शंकर मालाकार शामिल थे। नेताओं ने कहा कि समर्थों को पीएण आवास मिल रहा है। जरूरतमंद लोग दफ्तर का चक्कर लगाकर थक जा रहे हैं। विभाग द्वारा नाम काट दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। अगर सही लाभुकों को आवास नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

नेताओं ने शिकायत कि प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के कई लोग जो मिट्टी के घरों, फूस के घरों या लटके हुए तिहरे घरों में अपना दिन बिता रहे है। उनमें से कई का नाम सूची में नहीं है। वहीं कई लोग जिनके पास फूस की जगह छत वाले घर है वे आर्थिक रूप से स्थिर भी है। उनका नाम लाभार्थी सूची में है। ऐसे लोगों का नाम तत्काल सूची से हटाया जाना चाहिए।

बीडीओ ने जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। पार्टी नेताओं ने कहा की अविलंब संतोषजनक व्यवस्था ना होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।