Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal: एमएमसीएच के ऑपरेशन थियेटर में जटिल सर्जरी के बीच लगी आग, टला बड़ा हादसा

    By Mantosh MandalEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sat, 13 May 2023 11:08 PM (IST)

    West Bengal पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शनिवार को अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। हालांकि कर ...और पढ़ें

    एमएमसीएच के ऑपरेशन थियेटर में जटिल सर्जरी के बीच लगी आग
    एमएमसीएच के ऑपरेशन थियेटर में जटिल सर्जरी के बीच लगी आग

    संवाद सूत्र, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शनिवार को अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, कर्तव्यरत विभागीय कर्मी की तत्परता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    कैसे लगी आग?

    घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की संध्या करीब पांच बजे एमएमसीएच के ऑपरेशन थियेटर में एक जटिल सर्जरी हो रही थी। इसी दौरान ओटी के सामने लगे एक बिजली के बोर्ड से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं।

    आगजनी की घटना को देख मौके पर कर्तव्यरत विभागीय कर्मी ने तत्काल आग बुझाने का उपक्रम शुरू कर दिया। इस बीच घटना की खबर फैलते ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।

    आग पर पाया तुरंत काबू

    मामले की गंभीरता को समझते हुए सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अस्पताल सुप्रीटेंडेंट ने जयंत राउत ने कहा कि विभागीय कर्मी की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    ऑपरेशन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने पाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम स्थिति को सामान्य कर दिया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी।