Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लुटेरों की बलि चढ़ी झारखंडी अभिनेत्री रिया, बदमाशों ने ढाई साल की मासूम के सामने ही मां पर चलाई गोली, हुई मौत

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 02:45 PM (IST)

    रिया झारखंड की क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली फिल्‍मों की अभिनेत्री हैं। उन्‍हें इशा आलिया के नाम से भी जाना जाता है। घटना हावड़ा जिला अंतर्गत बागनान क ...और पढ़ें

    लुटेरों की बलि चढ़ी झारखंडी अभिनेत्री रिया
    लुटेरों की बलि चढ़ी झारखंडी अभिनेत्री रिया

    तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। खड़गपुर कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर बदमाशों ने राजधानी में बाधा देने पर दंपति को गोली मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई. बदमाशों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के सामने ही उसकी मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना हावड़ा जिला अंतर्गत बागनान की है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची से निजी कार से कोलकाता आ रहे प्रकाश कुमार स्थानीय महिश रेखा ब्रिज के पास प्राकृतिक क्रिया के लिए रुके थे।

    पति की गैर मौजूदगी में नर्क से भी बदतर बनी पत्‍नी की जिंदगी, चार साथी करते रहे दुष्‍कर्म, हुई गिरफ्तारी

    लूट की कोशिश में थे बदमाश, रिया को नजदीक से मारी गोली 

    तभी तीन सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें पकड़ कर लूट की कोशिश की। बाधा देने पर प्रकाश की पत्नी रिया कुमारी को नजदीक से गोली मार दी। गोली कान पर लगने से रिया कुमारी खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ी। बताया जाता है कि प्रकाश कुमार ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उलुबेड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    IIT ISM के लिए उपलब्धियों से भरा रहा 2022, 150 करोड़ से अधिक का निवेश, 56 लाख के पैकेज पर हुआ कैंपस प्‍लेसमेंट

    रिया के पति से पुलिस कर रही है पूछताछ

    बताया जाता है कि जाते-जाते भी बदमाश दंपत्ति‍ से रकम छीनकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका रिया कुमारी के पति प्रकाश कुमार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, पति प्रकाश झा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं है क्‍योंकिगोली चलने का दावा होने के बावजूद गाड़ी में रक्‍त के दाग नहीं मिले हैं।  

    पेशे से अभिनेत्री हैं रिया

    मालूम हो कि र‍िया झारखंड के क्षेत्रीय भाषा में बनने वाली फ‍िल्‍मों की अभिनेत्री हैं। वह इशा आल‍िया के नाम से जानी जाती थी। 

    हाइवे किनारे के अस्पताल 'बदहाल': कर्मचारियों के साथ डॉक्टर भी ले रहे थे खर्राटे, दवाई के नाम पर मिली सिर्फ रुई

    खबरें और भी