Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंडी अभिनेत्री की गोली मारकर हत्‍या, पति और बच्‍ची संग जा रही थी कोलकाता, कई फिल्‍मों में कर चुकी काम

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 05:03 PM (GMT+05:30)

    रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थी। पुलिस ने रिया के पति से पूछताछ की है। उनका कहना है सड़क पर लु ...और पढ़ें

    झारखंडी अभिनेत्री रिया उर्फ इशा आलिया की गोली मारकर हत्‍या
    झारखंडी अभिनेत्री रिया उर्फ इशा आलिया की गोली मारकर हत्‍या

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ इशा आलिया की बुधवार सुबह बंगाल के हावड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह वारदात हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर सुबह लगभग छह बजे हुई।

    क्षेत्रीय भाषाओं के फिल्‍मों की थीं जानी-मानी अभिनेत्री

    रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के एलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।

    Bharat Jodo Yatra: प.बंगाल में कांग्रेस की भारत भारत जोड़ो यात्रा शुरू,अधीर चौधरी ने दिखाई यात्रा को हरी झंडी

    लुटेरों का विरोध करने पर चला दी गोली

    प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी।

    अस्‍पताल पहुंचाने से पहले अभिनेत्री ने तोड़ा दम

    वह वहीं गिर पड़ी। शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

    खबरें और भी

    मौत को लेकर बना हुआ है रहस्य

    रिया की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस पति के बयान से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली चलने के दावे के बावजूद गाड़ी में रक्त के कोई दाग नहीं मिले हैं। पुलिस तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।

    पुलिस को देखते ही फेंक रही थी पत्थर.. बंगाल की युवती ने प्रेम में पड़कर छोड़ा घर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था