विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WB News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में लगी भीषण आग, कई अहम दस्तावेज जलकर राख

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:31 AM (IST)

West Bengal News पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से आग लगने की खबर सामने आ रही है। बंगाल में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के कार्यालय में भीषण ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में लगी भीषण आग (प्रतिकात्मक फोटो)
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में लगी भीषण आग (प्रतिकात्मक फोटो)

दुर्गापुर, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के कार्यालय में भीषण आग लग गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अथॉरिटी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और उन्होंने आग लगने के कारण जो नुकसान हुआ उसे बताते हुए कहा कि कई अहम दस्तावेज इस आग में जलकर राख हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एडीडीए के अध्यक्ष तापस बंदोपाध्याय ने कहा कि आग बुझाने के अभियान के लिए दुर्गापुर और आसपास के इलाकों से 10-12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

एडीडीए के अध्यक्ष तापस बंदोपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने मंगलवार को लगभग 2.10 बजे कार्यालय के शौचालय से धुआं निकलते देखा और उन्होंने तुरंत दुर्गापुर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। बंधोपाध्याय ने आगे कहा, आग कुछ ही समय में पूरी इमारत में फैल गई और आग ने भीषण रूप ले लिया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के कारण का अभी नहीं हुआ खुलासा

बंदोपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दुर्गापुर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट और सिटी सेंटर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और कहा कि फिलहाल इससे हुए नुकसान का अनुमान लगाना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें- JU में रैगिंग के मामलों को छिपाने के आरोपित तीन वरिष्ठ छात्रों की हुई पहचान, आंतरिक जांच समिति ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें- Kolkata News: भारत में अखंड बंगाल चाहते थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई- सुगत बोस