Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल का करीबी आदित्य सिंह गिरफ्तार, मंत्री उमेश राय की करता था रेकी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:21 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के कथित सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    जैश आतंकी हमीम मंडल का सहयोगी आदित्य सिंह गिरफ्तार

    जैश आतंकी हमीम मंडल का सहयोगी आदित्य सिंह गिरफ्तार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता : संदिग्ध जैश आतंकी हमीम मंडल और उसकी करीबी अर्पिता सरकार से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर बंगाल एसटीएफ ने रविवार रात हावड़ा के बेलिलियस रोड से उसके कथित सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। सोमवार को उसे बर्धमान अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।

    गेमिंग एप के जरिए हुई थी पहचान

    एसटीएफ के अनुसार, आदित्य की हमीम से पहचान एक गेमिंग ऐप के जरिए हुई थी। बाद में दोनों के बीच करीबी बढ़ी और जांच एजेंसी का दावा है कि हमीम ने उसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया।

    आरोप है कि आदित्य को नगर राज्य मंत्री उमेश राय और उनके परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने का जिम्मा दिया गया था। वह मंत्री और उनके पुत्र की तस्वीरें तथा अन्य जानकारियां हमीम और अर्पिता तक पहुंचाता था।

    वीवीआईपी की तस्वीरें और सूचनाएं नेटवर्क तक पहुंचाता था

    प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आदित्य संभावित लक्ष्यों के करीब रहकर उनकी गतिविधियों की तस्वीरें जुटाने का काम करता था। एसटीएफ को संदेह है कि वह कई वीवीआईपी की तस्वीरें और सूचनाएं भी नेटवर्क तक पहुंचाने में शामिल था।

    जांच एजेंसी मंत्री उमेश राय के पुत्र को कथित हनीट्रैप और अपहरण की साजिश से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। एसटीएफ का दावा है कि आदित्य का संबंध हमीम के नेटवर्क के अलावा शाहजाद भट्टी गिरोह से भी था।

    अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ में नेटवर्क के अन्य सदस्यों, संभावित लक्ष्यों और पूरे मॉड्यूल के कामकाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इसी आधार पर जांच एजेंसी उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है।

    खबरें और भी