विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खुली सीमाओं की निगरानी बड़ी चुनौती', सिलीगुड़ी में SSB की नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर बोले अमित शाह

Updated: Fri, 21 Aug 2026 03:10 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने भारत-नेपाल और भारत-भूटान की खुली सीमाओं की निगरानी को चुनौतीपूर्ण बताया।

रिमोट दबाकर सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह। फोटो - सांसद राजू बिष्ट

रिमोट दबाकर सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह। फोटो - सांसद राजू बिष्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सशस्त्र सीमा पर का दायित्व सीमा निगरानी में काफी चुनौती पूर्ण एवं महत्वपूर्ण है। चुनौतीपूर्ण इसलिए है कि एसएसबी को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की निगरानी करना हो अथवा भारत-भूटान के सीमा क्षेत्र के करना हो, दोनों देशों की खुली हुई सीमाएं हैं। खुली हुई सीमाओं निगरानी करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जलपाईगुड़ी स्थित बाल के पारगमन कार्यालय अंतर्गत अधीनस्थ अधिकारी में जवान बाय मोटर गैरेज और अधिकारी आवासीय परियोजना का शिलान्यास 19वीं वाहिनी और 12वीं बहिनी अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा में लगे सशस्त्र सीमा बल के जवानों को काफी सहूलियत मिलेगी।

सिलीगुड़ी कारिडोर क्यों है महत्वपूर्ण?

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि नई परियोजनाएं सीमा के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाएंगी, आपरेशनल तैयारी को बढ़ाएंगी और हमारे बहादुर जवानों के लिए सुविधाओं में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करने और पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कारिडोर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये परियोजनाएं मजबूत, स्मार्ट और अधिक सुरक्षित सीमाएं बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं। आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास, एक मजबूत और तकनीकी रूप से उन्नत सुरक्षा ग्रिड और बेहतर कनेक्टिविटी हमारे क्षेत्र को बदल रहे हैं।

चिकन नेक नहीं, अब एलीफेंट्स नेक

सरकार के समर्पित प्रयासों की बदौलत, आज चिकन्स नेक एक एलिफेंट्स नेक के रूप में उभर रहा है, जो हमारे देश की रक्षा के लिए अधिक मजबूत, सुदृढ़ और बेहतर ढंग से सुसज्जित है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजू विश्व सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- 'देश की सीमा सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध', सिलीगुड़ी में बोले गृह मंत्री अमित शाह