विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISI को गोपनीय सूचना देने के आरोप में जवान गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला है आरोपी

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:10 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने हासीमारा से एक सेना के जवान राजबीर सिंह को आईएसआई को गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सेना का जवान आईएसआई को देता था खुफिया जानकारी

सेना का जवान आईएसआई को देता था खुफिया जानकारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां साझा करने के आरोप में पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा से सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार जवान की पहचान राजबीर सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का निवासी बताया गया है और भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स की 15वीं बटालियन में कार्यरत था। उसकी तैनाती हासीमारा में थी।

शुक्रवार को आरोपित को सिलीगुड़ी एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सिलीगुड़ी एसीजेएम कोर्ट के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सौमित्र सिंह सरकार ने बताया कि आइएसआइ से संबंध होने के संदेह में पंजाब पुलिस ने राजबीर सिंह को अदालत में पेश किया था।

आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की अनुमति

कोर्ट ने पंजाब पुलिस को आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर हवाई मार्ग से पंजाब के लिए रवाना हो गई।

इस मामले की जांच पंजाब के फाजिल्का जिले में दर्ज एक प्रकरण से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार आठ अक्टूबर को पंजाब पुलिस ने गुरनौर सिद्धू नामक एक महिला को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि महिला भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसी तक पहुंचा रही थी।

जांच आगे बढ़ने पर भारतीय सेना में कार्यरत दिलप्रीत सिंह और राजबीर सिंह के नाम भी सामने आए। आरोप है कि दोनों जवान महिला को सेना से संबंधित संवेदनशील जानकारियां उपलब्ध कराने में मदद कर रहे थे।

पुलिस ने महिला के कब्जे से एक टैब और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। पंजाब पुलिस की जांच में पूछताछ और जब्त इलेक्ट्रानिक उपकरणों से मिले साक्ष्यों के आधार पर राजबीर सिंह की भूमिका की पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस टीम हासीमारा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आरोपों की जांच पंजाब पुलिस कर रही है।

Disclaimer: इस खबर को अपडेट किया गया है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।