Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बंगाल में भाजपा नेता के भाई के घर पर विस्फोट से गरमाई सियासत, हमले में महिला जख्मी; TMC पर लगा आरोप

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:03 PM (GMT+05:30)

    बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में सीबीआई की छापेमारी में भारी मात्रा में हथियारों व बमों की बरामदगी के बीच जिले के हासनाबाद इलाके में शनिव ...और पढ़ें

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन शुरू की। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन शुरू की। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. भाजपा ने तृणमूल पर लगाया विस्फोट कराने का आरोप
    2. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घेरकर किया प्रदर्शन
    3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में सीबीआई की छापेमारी में भारी मात्रा में हथियारों व बमों की बरामदगी के बीच जिले के हासनाबाद इलाके में शनिवार को एक भाजपा नेता के भाई के घर अचानक बम विस्फोट होने से सियासत गरमा गई। विस्फोट में एक महिला जख्मी हो गईं।

    यह घटना बशीरहाट अनुमंडल के हासनाबाद थाना अंतर्गत शिमुलिया कालीबाड़ी गांव की है, जहां भाजपा नेता निमाई दास के भाई दिलीप दास के घर सुबह करीब 11 बजे विस्फोट हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप की पत्नी खाना बना रही थी, तभी रसोई घर में धमाका हुआ। विस्फोट के प्रभाव से महिला छिटककर कुछ दूर जा गिरी, जिसमें उन्हें चोटें आई है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की

    विस्फोट की खबर मिलते ही हासनाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस को घेरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। घर के मालिक दिलीप दास सहित स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि संदेशखाली घटना से ध्यान भटकाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने साजिश के तहत घर में यह विस्फोट कराया है।

    तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया

    हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस व तृणमूल के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन से वहां स्थिति तनावपूर्ण है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शाम में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) को भी उतारा गया। वहीं, पुलिस भाजपा नेता के भाई को हिरासत में लेकर विस्फोट के संबंध में पूछताछ कर रही है।

    खबरें और भी

    छापामारी के दौरान कई विदेशी हथियार बरामद

    उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने ईडी की टीम पर हुए हमले मामले में शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल के निलंबित नेता शाहजहां शेख के करीबी के घर पर छापामारी के दौरान कई विदेशी हथियार, 348 राउंड गोलियां और भारी मात्रा में बम बरामद किए।

    सीबीआई ने तलाशी अभियान चलाया

    सीबीआई ने एनएसजी के कमांडो व सीआरपीएफ जवानों को लेकर तलाशी अभियान चलाया। हथियारों की बरामदगी के बाद से विपक्षी भाजपा तृणमूल पर हमलावर है।

    ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee Injured: ममता बनर्जी फिर हुईं चोटिल, दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त लड़खड़ाकर गिरीं