विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: सीएम ममता के हेलीकॉप्टर के पास दिखा रहस्यमयी ड्रोन, तीन हिरासत में

Published: Sat, 04 Apr 2026 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:00 PM (IST)

मालदा के मालतीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास एक रहस्यमयी ड्रोन देखा गया। घटना के बाद ममता ...और पढ़ें

बंगाल सीएम के हेलीकॉप्टर के पास दिखा रहस्यमयी ड्रोन (फाइल फोटो)

बंगाल सीएम के हेलीकॉप्टर के पास दिखा रहस्यमयी ड्रोन (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे में शनिवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब मालदा के मालतीपुर में उनके हेलीकॉप्टर के पास एक रहस्यमयी ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया।

घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री अपनी सभा समाप्त कर अगले गंतव्य के लिए उड़ान भरने वाली थीं। ड्रोन को देखते ही ममता बनर्जी ने पुलिस को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मंच से ही माइक थामकर कहा कि पुलिस को इस पर नजर रखनी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि इसे कौन उड़ा रहा है। इस निर्देश के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इसे एक खतरनाक घटना करार देते हुए सुरक्षा प्रोटोकाल के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर और विमान कई बार खराब मौसम और तकनीकी दिक्कतों के कारण जोखिम में पड़ चुके हैं। इस ड्रोन कांड ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा राज्य के अधिकारियों के लगातार तबादलों पर भी नाराजगी जताई और इसे केंद्र की साजिश करार दिया।

विकास पर सियासी घमासान: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्रियों को दी खुली बहस की चुनौती