विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: मंदारमणि समुद्र तट पर नहाने उतरे छह दोस्त डूबे, चार बचाए गए; दो लापता

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 03:58 PM (IST)

दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान मंदारमणि समुद्र तट पर नहाने उतरे छह युवक डूब गए, जिनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि दो अब भी लापता हैं।

मंदारमणि समुद्र तट पर नहाने उतरे छह युवक डूबे (प्रतीकात्मक फोटो)

मंदारमणि समुद्र तट पर नहाने उतरे छह युवक डूबे (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मंदारमणि समुद्र तट पर छह युवक नहाते समय डूबे।

  2. चार युवकों को सुरक्षित बचाया गया, दो अब भी लापता।

  3. पुलिस और आपदा प्रबंधन दल लापता युवकों की तलाश में।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान पूर्व मेदिनीपुर के मंदारमणि समुद्र तट पर नहाने उतरे छह युवक डूब गए। इनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अब भी लापता हैं। पुलिस और आपदा प्रबंधन दल उनकी तलाश में जुटे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हावड़ा के डोमजुड़ से छह दोस्तों का समूह बुधवार को मंदारमणि घूमने पहुंचा था। गुरुवार दोपहर सभी समुद्र में नहाने उतरे। इसी दौरान वे तेज बहाव में बहने लगे।

दो लापता युवकों की तलाश जारी

युवकों को डूबता देख स्थानीय लोगों और समुद्र तट पर मौजूद मछुआरों ने बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चार युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो का पता नहीं चल सका। आशंका है कि तेज बहाव उन्हें समुद्र के गहरे हिस्से में ले गया।

घटना के करीब 16 घंटे बाद भी दोनों लापता युवकों का सुराग नहीं मिला था। मंदारमणि तटीय थाने की पुलिस, सिविल डिफेंस के कर्मी तलाशी अभियान में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि दीघा और मंदारमणि के समुद्र तटों पर डूबने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। दुर्गापूजा से पहले भी समुद्र में डूबने से कई लोगों की मौत हुई थी। प्रशासन की ओर से पर्यटकों को समुद्र में नहाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती रही है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: दुर्गापुर में Essar Oil के गोदाम में लगी भीषण आग, फाइन पॉलिमर और लकड़ी का बुरादा जलकर खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।