विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में जारी हुई SIR की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट, नाम कटने और जुड़ने पर सस्पेंस बरकरार

Published: Tue, 24 Mar 2026 12:49 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:04 AM (IST)

बंगाल में मतदाता सूची की पहली पूरक सूची (SIR) सोमवार रात जारी हुई, जिसे चुनाव आयोग और सीईओ बंगाल की ...और पढ़ें

बंगाल में जारी हुई SIR की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट। (फाइल)

बंगाल में जारी हुई SIR की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट। (फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में SIR की पहली पूरक सूची सोमवार रात करीब 12 बजे जारी हुई। चुनाव आयोग व बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ( सीईओ) के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइटों पर इसका लिंक जोड़ दिया गया है। जिनके नाम विचाराधीन की श्रेणी में हैं, वे ऑनलाइन देख सकते हैं कि उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल हुए हैं अथवा कट गए हैं।

चूंकि खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग अथवा सीईओ कार्यालय की ओर से कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया था, इसलिए इसका पता नहीं चल पाया है कि कितने लोगों के नाम कटे हैं और कितनों के नाम इससे अंतिम मतदाता सूची में जुड़े हैं। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के 22 दिन बाद पहली पूरक सूची जारी हुई है।

29 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हुआ

सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक फिलहाल 29 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हुआ है और उन्हीं से यह सूची बनी है। बताया जा रहा है कि इन 29 लाख नाम में से करीब 10 लाख नाम कट चुके हैं। मंगलवार को समस्त बूथों में पूरक सूची को टांग दिया जाएगा।

उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था

इस बीच सूची जारी होने के बाद राज्य प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रख रही है। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

अंतिम मतदाता सूची गत 28 फरवरी को जारी हुई थी, जिनमें कुल 63,66,952 लोगों के नाम हटाए गए थे जबकि 60,06,675 नाम 'विचाराधीन' श्रेणी में थे।

इसे भी पढ़ें: दशकों से चुनावी हिंसा की आग में झुलस रहा बंगाल, कई मौतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात