भवानीपुर सीट पर छिड़ा संग्राम, ममता बनर्जी ने मारपीट के लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। ...और पढ़ें
-1777907248500_m.webp)
ममता बनर्जी ने मारपीट के लगाए आरोप (फोटो-पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है, लेकिन अभी भवानीपुर सीट पर पेंच फंसा हुआ है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मुझे भी अंदर नहीं जाने दिया गया, यह पक्षपातपूर्ण है। आप सीआरपीएफ को देख सकते हैं, उन्होंने सीआरपीएफ के ठीक सामने मुझे धक्का दिया, मारा। उन्होंने हर जगह गुंडे तैनात कर दिए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।'
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया... यह पक्षपाती है। आप CRPF को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूँ, फिर भी उन्होंने मुझे… pic.twitter.com/IsIHUrz014
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
बंगाल में TMC की हार
ममता बनर्जी 15 साल तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रही हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी ने टीएमसी को हरा दिया है। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 147 सीटों की जरूरत थी, लेकिन जनता ने इस बार बहुमत के आंकड़े से भी कई ज्यादा सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं।
विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को 200 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं 293 सीटों में से टीएमसी 100 सीटें भी हासिल नहीं कर पाई।
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 4 मई दीदी गई? 15 साल बाद सत्ता से कैसे हुई ममता की विदाई, ये 5 फैक्टर बने वजह