Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले आईजी आयुष मणि तिवारी?

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 01:28 PM (IST)

    बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) आयुष मणि तिवारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। आयुष मणि ति ...और पढ़ें

    कौन हैं राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले आईजी आयुष मणि तिवारी?
    कौन हैं राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले आईजी आयुष मणि तिवारी?

    कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) आयुष मणि तिवारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। आईजी आयुष मणि को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये सम्मान दिया गया है।

    बीएसएफ के 55 जवानों को मिला सम्मान

    इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएफ के कुल 55 कार्मिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें चार कार्मिकों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीएमजी), पांच कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) से सम्मानित किया गया है।

    तमिलनाडु कैडर के आईपीएस हैं आयुष मणि तिवारी

    एक बयान में बताया गया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे आयुष मणि तिवारी ने (आइआरएमए) आनंद, गुजरात से एमबीए किया है। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पुलिस प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। बता दें कि आयुष मणि तिवारी तमिलनाडु कैडर के 1997 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं। वह 14 मार्च 2023 से दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की कमान संभाल रहे हैं, जिसका मुख्यालय कोलकाता में ही है।

    कई जिलों में एसपी रहे

    आयुष मणि तिवारी तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुवल्लुर और नमक्कल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रह चुके हैं। इन्होंने चेन्नई शहर में डीसीपी, कोयम्बटूर रेंज के डीआईजी और तमिलनाडु में सशस्त्र पुलिस के आईजी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वर्ष 2007 में इन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए पाकिस्तान के साथ सीमा पर स्थापित गुजरात ब्यूरो का नेतृत्व भी किया।

    खबरें और भी

    नागरिक उड्डयन ब्यूरो में डीडीजी रहे

    आयुष मणि तीन साल तक नागरिक उड्डयन ब्यूरो में डीडीजी के पद पर भी कार्य किया है। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर से पहले वह बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर के आईजी और बल मुख्यालय, नई दिल्ली में विभिन्न महत्पूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें कई बड़े सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2015 में प्राप्त राष्ट्रपति पुलिस पदक भी शामिल है।