Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीजेआई की हाई-टेक जांच: सुवेंदु के PA की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी एजेंसी

    Updated: Wed, 13 May 2026 06:44 PM (IST)

    सीबीआई ने सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने घटनास्थल का थ्रीडी स्कैनर से डिजिटल मैप तैयार कर गवाहों के बयान ...और पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ

     सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी(पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीजेआई ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को सीजेआई की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले के माध्यामग्राम स्थित घटनास्थल का दोबारा दौरा किया और अत्याधुनिक थ्रीडी स्कैनर की मदद से पूरे इलाके का डिजिटल मैप तैयार किया।

    सीबीआई ने चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच तेज की

    इस 'फोरेंसिक रिकंस्ट्रक्शन' के जरिए सीजेआई उस रात की हर एक हलचल और गोलीबारी के सटीक क्रम को तकनीकी रूप से प्रमाणित करना चाहती है। इससे गवाहों के बयानों और मौके से मिले भौतिक सबूतों का मिलान करना आसान होगा।

    राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने हाल ही में यह मामला अपने हाथ में लिया है और सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया है। एजेंसी इस हाई-टेक तकनीक के जरिए घटनास्थल का सटीक विश्लेषण कर रही है, जिससे गवाहों के बयान और भौतिक साक्ष्यों का मिलान किया जा सके।

    थ्रीडी स्कैनर से डिजिटल मैप तैयार किया

    गौरतलब है कि छह मई की रात रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक सिल्वर कार ने रोका था, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना को भाजपा नेताओं ने 'सुनियोजित हत्या' बताया है। हमलावर वारदात के बाद कार और बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।

    खबरें और भी

    इस मामले में अब तक तीन आरोपितों-मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी वाहनों के नंबर प्लेट फर्जी थे और इंजन-चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। सीबीआई अब इस साजिश के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।