Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल: चंद्रनाथ रथ हत्या मामले की जांच अंतिम चरण में, अगस्त में फाइनल चार्जशीट दाखिल करेगी CBI

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:35 PM (IST)

    बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अंतिम चरण में है। सीबीआई अगस्त में अंतिम चार्जशीट दाखिल करने क ...और पढ़ें

    चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई अगस्त में दाखिल करेगी अंतिम चार्जशीट (फाइल फोटो)

    चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई अगस्त में दाखिल करेगी अंतिम चार्जशीट (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के बाद सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआइ जल्द अंतिम चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।

    सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो एजेंसी अगस्त में अदालत में अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। जांच में अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पहले चरण में संयुक्त अभियान के दौरान तीन आरोपित पकड़े गए थे। इनमें दो को उत्तर प्रदेश और एक को बिहार से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि सभी पेशेवर शार्प शूटर हैं।

    मोबाइल फोन के यूपीआइ लेनदेन, काल रिकार्ड और अन्य डिजिटल ट्रेल के विश्लेषण के आधार पर उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया गया। बाद में सीबीआइ ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मनु को गिरफ्तार कर कोलकाता लाकर पूछताछ की।

    जांच एजेंसी का प्रारंभिक मानना है कि यह पूर्व नियोजित सुपारी देकर की गई हत्या थी। हमलावर कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए, चंद्रनाथ रथ की कार का रास्ता रोका और बेहद नजदीक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

    गौरतबल है कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से दो दिन पहले चंद्रनाथ रथ की उनके घर के सामने हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद राज्यभर में राजनीतिक हलचल मच गई थी। पहले राज्य पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन बाद में उसकी सिफारिश पर मामला सीबीआइ को सौंप दिया गया।

    जांच में सहयोग के लिए एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का भी गठन किया गया था।

     

    खबरें और भी