विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिथुन की फिल्म प्रजापति को सिनेमा केंद्र नंदन में जगह नहीं मिलने से विवाद, भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 26 Dec 2022 02:16 PM (IST)

भाजपा ने टीएमसी सांसदों पर आरोप लगाया है कि बंगाली फिल्म प्रजापति को बंगाल सरकार के सरकारी थियेटर नंदन में ...और पढ़ें

मिथुन की फिल्म प्रजापति को सिनेमा केंद्र नंदन में जगह नहीं मिलने से विवाद, भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना
मिथुन की फिल्म प्रजापति को सिनेमा केंद्र नंदन में जगह नहीं मिलने से विवाद, भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना

कोलकाता, राज्य ब्यूरो: बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी विवाद कोई नया नहीं है। दोनों पार्टीयों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते है। इस कड़ी में भाजपा ने टीएमसी सांसदों पर आरोप लगाया है कि बंगाली फिल्म प्रजापति को बंगाल सरकार के सरकारी थियेटर नंदन में इसलिए जगह नहीं दी गई है क्योंकि फिल्म में बीजेपी नेता मिथुन हैं। फिल्म प्रजापति को क्रिसमस सप्ताह में बंगाल के सरकारी फिल्म परिसर नंदन में जगह नहीं दी गई। इस फिल्म में सुपरस्टार व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म में टालीवुड नायक एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद देव अहम भूमिका में हैं।

TMC नेता दीपक अधिकारी ने बनाई दूरी

वहीं, इस फिल्म के सह-निर्माता देव उर्फ दीपक अधिकारी ने इन विवादों से दूरी बनाते हुए कहा कि फिल्म पहले से ही राज्य भर में कई सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स पर दिखाई जा रही है और इसे दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। तृणमूल सांसद ने कहा, अगर हमारी इस फिल्म को सूची में शामिल किया जाता तो अच्छा होता। आशा है कि जहां तक नंदन में जगह मिलने का संबंध है, मेरी अगली फिल्म को यह स्थान मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता सोने की तस्करी का बड़ा केंद्र, तीन देशों से लाकर छिपाया गया 250 करोड़ का सोना- डीआरआइ

वहीं, नंदन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मित्रा चटर्जी ने कहा, हमारे पास इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है। हमारी एक निष्पक्ष नीति है, हम अच्छे बंगाली सिनेमा को बढ़ावा देते हैं और हम हमेशा उस समय हाल की उपलब्धता के आधार पर ऐसी फिल्मों को समायोजित करने का प्रयास करते हैं। बता दें कि बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले दिग्गज अभिनेता व तृणमूल के पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन ने भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद से वे सत्तारूढ़ तृणमूल के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी 30 दिसंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।