विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue: कोलकाता के अस्पताल में डेंगू से हुई डॉक्टर की मौत; मरने वालों की संख्या हुई 25

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 15 Sep 2023 03:01 PM (IST)

देश के कई राज्यों में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक कई लोगों की मृत्यु डेंगू ...और पढ़ें

कोलकाता में दी डेंगू ने दस्तक, अस्पताल में डेंगू से हुई डॉक्टर की मौत
कोलकाता में दी डेंगू ने दस्तक, अस्पताल में डेंगू से हुई डॉक्टर की मौत

HighLights

  1. कोलकाता में डेंगू से मौत
  2. डेंगू के कारण 28 साल के डॉक्टर ने तोड़ा दम
  3. लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले

कोलकाता, एजेंसी। देश के कई राज्यों में डेंगू (Dengue in india) का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू के कारण अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, अब एक डॉक्टर की भी डेंगू के कारण मृत्यु हो चुकी है। 

बता दें कि डेंगू से पीड़ित 28 वर्षीय डॉक्टर की शुक्रवार को कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर की मृत्यु के बाद इस साल मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देबोद्युति चट्टोपाध्याय ने डेंगू हेमरेज शॉक सिंड्रोम (dengue hemorrhage shock syndrome) के कारण तड़के अंतिम सांस ली।

अधिकारी ने कहा, चट्टोपाध्याय, जिनका हाल ही में गुर्दे का प्रत्यारोपण (renal transplant) हुआ था, सर्जरी के बाद मधुमेह से पीड़ित हो गए और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि वह दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके का रहने वाला था।

बता दें कि कोलकाता और इसके आस-पास के जिलों में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप है। बड़ी संख्या में डेंगू से पीड़ित मरीज इस समय विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, बीते एक हफ्ते में कोलकाता में डेंगू से यह पांचवीं मौत है।

इससे पहले बीते सोमवार को डेंगू के कारण जादवपुर विश्वविद्यालय के एमटेक एक छात्र ओहिदुर रहमान (23) की मौत हो गई थी। वह तेज बुखार से पीड़ित था और हालत बिगड़ने पर उसे तीन सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे पहले शनिवार को कोलकाता में डेंगू के कारण दो लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में दमदम थाने का एक अस्थायी कर्मचारी और एक किशोरी शामिल थीं।

डेंगू से कैसे करें बचाव?

डेंगू से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को अपने घरों के आस पास पानी बिल्कुल भी जमा नहीं होने देना चाहिए। डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए फुल कपड़े पहनने चाहिए। किसी को भी बुखार, जोड़ों में दर्द, उल्टी आना या तेज सिर दर्द की शिकायत होने पर डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। घर पर ही इलाज करने से बचना चाहिए। 

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामले

उत्तर प्रदेश में लगातार डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में 72 मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बारिश की स्थिति के बीच डेंगू के प्रकोप को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। सीएमओ डा. एमके अग्रवाल की सलाह है कि अगर बुखार, सिर में तेज दर्द जैसी समस्याएं लगातार कई दिनों से बनी हुई हैं तो तत्काल डेंगू की जांच कराएं।

यह भी पढ़ें- Nipah: केरल में मिला एक और संक्रमित, कोझिकोड में पूजा और सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंध; 950 लोगों की होगी जांच

यह भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार ने किया संविधान की प्रस्तावना पढ़ने का मेगा कार्यक्रम आयोजित, देश-विदेश से लाखों लोग हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।