ममता के साथ हो गया 'खेला', कांग्रेस के पास सिर्फ 'चोर-डकैत'; दिलीप घोष का तीखा प्रहार
भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता के साथ ...और पढ़ें

बीजेपी नेता दिलीप घोष। (फाइल फोटो।)
HighLights
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर 'खेला होबे' को लेकर तंज कसा।
टीएमसी के कार्यालय और बैंक खाते फ्रीज होने का दावा किया।
कांग्रेस पर 'चोर-डकैतों' को उम्मीदवार बनाने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। राज्य में नंदीग्राम और रेजीनगर जैसी हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों से ठीक पहले राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।
मंगलवार को राज्य के पंचायती, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट क दौरा किया। इसी दौरान तृणमूल में मचे आंतरिक घमासान और पार्टी के नाम व सिंबल के फ्रीज होने के मुद्दे पर चुटकी लेते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी जिस 'खेला होबे' का नारा देती थीं, आज उनके साथ ही 'खेला' हो गया है।
'अब क्या खेला होना बाकी रह गया?'
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, "उनकी पार्टी का कार्यालय चला गया, बैंक अकाउंट फ्रीज हो चुका है, और हालत यह है कि वे चुनाव के लिए उम्मीदवार तक नहीं उतार पा रही हैं। अब क्या खेला होना बाकी रह गया है?"
उन्होंने दावा किया कि टीएमसी पूरी तरह से बिखर चुकी है और जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। वहीं, नंदीग्राम उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की एक पुराने आपराधिक मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर भी घोष ने कड़ा रुख अपनाया।
विपक्ष के 'राजनीतिक प्रतिशोध' के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
कांग्रेस पर तीखा प्रहार
कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की आज यह दुर्दशा हो गई है कि चोर, बदमाश और डकैतों के अलावा उन्हें चुनाव मैदान में उतारने के लिए कोई शरीफ उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है।
घोष ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती ममता सरकार में अपराधियों और देश विरोधियों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब सरकार बदलने के बाद कानून का राज स्थापित हो रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आरजीकर की जिस घटना को तृणमूल सरकार ने दबा दिया, भाजपा सरकार उसकी जांच करा रही है।
उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के इस खोखले गठबंधन को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें: जिस बगावत से बनी टीएमसी, अब उसी चुनौती से जूझ रहीं ममता बनर्जी
