Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन, पुलिस अधिकारी और कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा मामला

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:05 PM (IST)

    ईडी ने कोलकाता में एक धन शोधन मामले की जांच के तहत पुलिस उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास और व्यवसायी जय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई क ...और पढ़ें

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ईडी ने एक धन शोधन मामले की जांच के तहत रविवार को कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक स्थानीय व्यवसायी के कोलकाता स्थित परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई बंगाल में एक कथित अपराधी और उससे संबंधित गिरोह के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत की गई।

    अधिकारियों ने बताया कि बालीगंज क्षेत्र स्थित बिस्वास के आवास सहित उनसे संबंधित दो परिसरों और सन एंटरप्राइज नामक कंपनी के प्रबंध निदेशक जय कामदार के एक परिसर पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापा मारा गया।

    ले जाया गया ED कार्यालय

    कामदार को अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए स्थानीय ईडी कार्यालय ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि बंगाल और कोलकाता पुलिस कल्याण समिति के मुख्य समन्वयक और नोडल अधिकारी बिस्वास अपने परिसर में मौजूद नहीं थे। यह कार्रवाई बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू नामक एक कथित स्थानीय अपराधी के खिलाफ धन शोधन के मामले से जुड़ी है। उस पर हत्या के प्रयास और वसूली के आरोपों में कई मामले दर्ज हैं।

    संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एक अप्रैल को पहली बार छापेमारी की थी। उस समय निदेशालय ने तलाशी के दौरान कुछ परिसरों से 1.47 करोड़ रुपये नकद, 67.64 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण और एक देसी रिवाल्वर जब्त की थी।

    खबरें और भी

    यह जांच दंगा करने, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश रचने और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में पोद्दार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी है। ईडी ने नौ अप्रैल को एक बयान में कहा था कि पोद्दार एवं अन्य आरोपित राज्य में संगठित आपराधिक गिरोह की गतिविधियों में शामिल थे और गिरोह के संचालन के माध्यम से अवैध रूप से धन जुटाते थे।

    पोद्दार है फरार

    पोद्दार कोलकाता के गोलपार्क के पास कंकुलिया रोड पर हुई हिंसा के एक मामले में भी वांछित है और फिलहाल फरार है। ईडी ने पोद्दार को समन जारी किया है लेकिन एजेंसी के अनुसार वह अब तक जांच में शामिल नहीं हुआ है।

    'ईरान की किलिंग मशीन को खत्म करने का समय', होर्मुज पर ट्रंप की तेहरान को चेतावनी