Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल में जर्जर घर से आलीशान महल तक... कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी शांतनु सिन्हा पर उठे सवाल

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:12 PM (GMT+05:30)

    पूर्व कोलकाता पुलिस डीसी शांतनु सिन्हा विश्वास के मुर्शिदाबाद स्थित पैतृक घर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जहां तीन साल में एक जर्जर घर आलीशान महल में ...और पढ़ें

    कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी (उपायुक्त) शांतनु सिन्हा विश्वास

    कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी (उपायुक्त) शांतनु सिन्हा विश्वास 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदाबाद के कांदी इलाके में कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसी (उपायुक्त) शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक घर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

    स्थानीय लोगों का दावा है कि जहां तीन वर्ष पहले तक एक जर्जर ईंट का छोटा घर था, वहां अब आलीशान सफेद अट्टालिका खड़ी हो गई है। फिलहाल शांतनु ईडी की हिरासत में हैं। जमीन कब्जा, वसूली और अन्य आरोपों की जांच में हाल में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कांदी थाना क्षेत्र के जेमो इलाके में स्थित यह भवन अब इलाके का चर्चा का विषय बन गया है। घर के प्रवेश द्वार पर सिंह की प्रतिमा लगी है और अंदर भव्य लकड़ी के दरवाजे हैं।

    शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक घर पर विवाद

    लोगों का दावा है कि पूरे भवन में इटालियन मार्बल लगा हुआ है तथा बड़े-बड़े झाड़फानूस और महंगे फर्नीचर इसकी भव्यता बढ़ाते हैं।

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस भवन में मखमली चेस्टरफील्ड सोफा सेट, सागौन और महोगनी लकड़ी के महंगे फर्नीचर लगाए गए हैं। कई बड़े कमरे और आलीशान रहने की व्यवस्था भी की गई है।

    बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों में धीरे-धीरे यह भवन तैयार हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि शांतनु कभी-कभी यहां आते थे।

    तीन साल में जर्जर घर बना आलीशान महल

    वर्तमान में इस घर में उनकी बहन और कांदी नगरपालिका की तृणमूल उपाध्यक्ष गौरी सिंह विश्वास रहती थीं। हालांकि फिलहाल घर पर ताला लटका है और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

    कांदी के वरिष्ठ शिक्षक रूपायण मंडल ने दावा किया कि अचानक तीन-चार वर्षों में इस तरह का महल तैयार होने से इलाके में कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों के मन में यह सवाल है कि इतने बड़े निर्माण के लिए धन कहां से आया।

    खबरें और भी

    इस मुद्दे पर भाजपा ने भी हमला बोला है। भाजपा नेत्री बिनीता राय ने आरोप लगाया कि प्रमोटरों को थाने बुलाकर डराने और वसूली से जुटाए गए पैसों से यह आलीशान भवन बनाया गया। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।