यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण 22 अगस्त से होगा शुरू, सात-आठ दिनों तक सदन चलने की संभावना
बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण 22 अगस्त से शुरू होगा और यह आठ दिन तक चलने की संभावना है। विधानसभा के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण 22 अगस्त से शुरू होगा और यह आठ दिन तक चलने की संभावना है। विधानसभा के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि सदन का कामकाज अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा
मानसून सत्र का दूसरा चरण 22 अगस्त से शुरू होगा और अगले सात-आठ दिन चलेगा। सदन के कामकाज के बारे में 21 अगस्त को सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठकों में फैसला किया जाएगा।
राजभवन पर क्या बोले चट्टोपाध्याय?
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि पार्टी के भीतर इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से संबंधित मामलों में राजभवन (राज्यपाल) के हस्तक्षेप पर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। हालांकि, अब तक इसपर कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर 21 अगस्त को सर्वदलीय बैठक में चर्चा की जाएगी।
26 जुलाई को शुरू हुआ था माननसून सत्र
मालूम हो कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई को शुरू हुआ था और अगस्त के पहले सप्ताह तक चला। पंचायत चुनाव के बाद विभिन्न ग्राम परिषदों में बोर्ड गठन प्रक्रिया के कारण सदन की कार्यवाही को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। पंचायत चुनाव आठ जुलाई को हुए थे।

