पश्चिम बंगाल के फलता में 21 मई को फिर होगा मतदान, 2.36 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को दोबारा मतदान होगा, जिसमें 2.36 लाख से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे। ...और पढ़ें
-1779119649740_m.webp)
HighLights
फलता विधानसभा में 21 मई को दोबारा मतदान
2.36 लाख से अधिक मतदाता फिर करेंगे वोटिंग
29 अप्रैल की गड़बड़ी के बाद चुनाव आयोग का फैसला
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा (विस) क्षेत्र के 2.36 लाख से अधिक मतदाता आगामी 21 मई को फिर से मतदान करेंगे।
मालूम हो कि गत 29 अप्रैल को यहां मतदान के दौरान गड़बड़ी की ढेरों शिकायतें चुनाव आयोग को मिली थीं, जिसके बाद फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया था।
बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फलता में कुल 2,36,444 मतदाता हैं। इनमें 1,21,300 पुरुष व 1,15,135 महिला मतदाता शामिल हैं, यानी पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है।
वहीं नौ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सेवा मतदाताओं की संख्या 93 है। इनमें 91 पुरुष और दो महिलाएं हैं। 18-19 आयु वर्ग के कुल 4,343 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,445 मतदाता हैं।
वहीं 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 26 मतदाता भी इस विस क्षेत्र में मौजूद हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2,109 बताई गई है। इस विस क्षेत्र में कुल छह प्रत्याशी हैं। सभी पुरुष प्रत्याशी हैं।
फलता में कुल 285 मतदान केंद्र हैं। इनमें 261 मुख्य मतदान केंद्र व 24 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा 197 पीएसएल केंद्र भी बनाए गए हैं।