Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं'; IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी पर जहांगीर खान का रिएक्शन

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 04:18 PM (IST)

    टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने शर्मा की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए खुद को 'पुष्पा' और शर्मा को 'सिंघम' बताया। ...और पढ़ें

    अगर वो 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं। (सोशल मीडिया)

    अगर वो 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं। (सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा पर पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

    टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने आरोप लगाया कि IPS अधिकारी अपनी भूमिका की सीमा लांघ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2011 बैच के इस आईपीएस अधिकारी को TMC समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। समर्थकों ने स्थानीय TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के आवास और चुनाव कार्यालय के सामने 'जय बांग्ला' के नारे लगाए।

    चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने इस इलाके का दौरा तब किया, जब चुनाव आयोग को रिपोर्ट मिली कि खान के लोग कथित तौर पर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से वोटर ID कार्ड जमा करा रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं।

    IPS अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने किया तैनात

    इस दौरे के दौरान, IPS अधिकारी, जिन्हें उत्तर प्रदेश में 'सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा कि वह उम्मीदवार या उसके साथियों को मतदाताओं को डराने-धमकाने की इजाजत नहीं देंगे। अधिकारियों ने बताया कि शर्मा उन 95 पर्यवेक्षकों में शामिल हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया है।

    खबरें और भी

    वो 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं- जहांगीर खान

    इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने तेलुगू एक्शन फिल्म 'पुष्पा' और बॉलीवुड की फिल्म 'सिंघम' का जिक्र करते हुए कहा कि वह 'बीजेपी द्वारा नियुक्त पुलिस अधिकारियों को मतदाताओं को धमकाने' की इजाजत नहीं देंगे।

    उन्होंने कहा, "यह बंगाल है, अगर वह 'सिंघम' है, तो मैं 'पुष्पा' हूं। फलता में बीजेपी द्वारा नियुक्त यूपी पुलिस के अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह की धमकी या जबरदस्ती की इजाजत नहीं दी जाएगी। वे पुलिस बल के साथ आए और मेरे लोगों तथा मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश की। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं।"

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शर्मा सोमवार देर रात टीएमसी उम्मीदवार के घर गए थे और कहा था कि अगर मतदातओं को डराने-धमकाने की कोई रिपोर्ट मिलती है, तो प्रशासन कड़े और तत्काल कदम उठाएगा।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- कौन हैं अजय पाल शर्मा? अभिषेक बनर्जी के गढ़ में यूपी के 'सिंघम' का एक्शन चर्चा में