विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPS अधिकारी ने बांग्ला फिल्म के लिए लिखा आइटम सॉन्ग, पहले लिखी गई गजलें काफी प्रसिद्ध

Published: Sat, 31 May 2025 12:30 AM (GMT+05:30)

आइपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा उर्दू शायरी और गजलों के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी रचनाएं ...और पढ़ें

IPS अधिकारी ने बांग्ला फिल्म के लिए लिखा आइटम सॉन्ग (फोटो- एक्स)
IPS अधिकारी ने बांग्ला फिल्म के लिए लिखा आइटम सॉन्ग (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. आइजी(प्रशिक्षण) मुरलीधर शर्मा ने बांग्ला फिल्म 'मृगया' के लिए लिखे गीत।
  2. कोलकाता पुलिस के एक अन्य अधिकारी पल्लब मालाकार भी पटकथा लिखने में शामिल

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। आइपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा उर्दू शायरी और गजलों के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी रचनाएं भी प्रकाशित की हैं। लेकिन अब, शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बंगाली पुलिस ड्रामा 'मृगया: द हंट' में एक आइटम गीत लिख गीतकार के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

अभिरूप घोष की आगामी बांग्ला फिल्म 'मृगया' के लिए गीत लिखे

राज्य पुलिस अकादमी के पुलिस महानिरीक्षक(प्रशिक्षण) शर्मा ने निर्देशक अभिरूप घोष की आगामी बांग्ला फिल्म 'मृगया' के लिए गीत लिखे हैं, जिसमें ऋत्विक चक्रवर्ती, विक्रम चटर्जी, अनिरबन चक्रवर्ती और सौरव दास मुख्य भूमिका में हैं। 'शोर मचा' बोल वाले गीत को सुनिधि चौहान और राणा मजूमदार ने गाया है।

राणा मजूमदार फिल्म के संगीत निर्देशक हैं

आइपीएस अधिकारी, शर्मा ने कभी फिल्मों के लिए गीत लिखने के बारे में नहीं सोचा था, खासकर एक आइटम गीत। राणा मजूमदार जो फिल्म के संगीत निर्देशक भी हैं, उन्होंने ही उन्हें हिंदी गीत लिखने के लिए राजी किया। गाने के बंगाली बोल कोलकाता पुलिस के थानेदार देबाशीष दत्ता और आतिश भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि दत्ता ने 'मृगया' की कहानी भी लिखी है। कोलकाता पुलिस के एक अन्य अधिकारी पल्लब मालाकार भी पटकथा लिखने में शामिल हैं।

मुरलीधर शर्मा ने कही ये बात

मुरलीधर शर्मा ने कहा कि पुलिस बनने से पहले ही मुझे उर्दू गजलों का शौक हो गया था। मैंने दो किताबें भी लिखी हैं, जिनमें से एक अभी प्रकाशित होनी है। जब संगीत निर्देशक ने मुझसे संपर्क किया और पूछा कि क्या मैं कोई आइटम सांग लिख सकता हूं, तो मेरा जवाब था 'नहीं'।

मैंने पहले कभी किसी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा। मैंने उनसे कहा कि मैं एक गजल लिख सकता हूं। बाद में, उन्होंने गाने की स्थिति सुनाई और किसी तरह मैं एक पुलिस अधिकारी के तौर पर इसे समझ पाया क्योंकि फिल्म उनके बारे में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।