Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर कल्याण बनर्जी का हमला, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:20 PM (IST)

    तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ...और पढ़ें

    तृणमूल कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है- कल्याण बनर्जी (फाइल फोटो)

    तृणमूल कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है- कल्याण बनर्जी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस पर भाजपा नेताओं के दबाव में कार्रवाई का आरोप।

    2. टीएमसी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का दावा।

    3. कल्याण बनर्जी ने कार्यकर्ताओं के परिवारों से संपर्क साधा।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

    उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक लंबे पोस्ट में लिखा, "राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई शिकायतें आ रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित मामलों में फंसाया जा रहा है। भाजपा नेताओं और विधायकों के दबाव में पुलिस का एक हिस्सा बेबुनियाद एफआइआर दर्ज कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रहा है।"

    कल्याण बनर्जी का दावा

    बनर्जी ने दावा किया कि कई जगहों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को हथकड़ियों में परेड कराया गया और कुछ की कमर में रस्सियां बांधी गईं। उन्होंने इसे ‘पुलिस ज्यादती और सरकारी सत्ता के दुरुपयोग’ का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

    उन्होंने कहा कि कई मामलों में गिरफ्तार लोगों को जल्दी जमानत मिल जा रही है, जो इन मामलों की कमजोर नींव को साबित करता है, हालांकि जिन कार्यकर्ताओं को अभी जमानत नहीं मिली है और जो लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं। बनर्जी ने उनके परिवारों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे प्रमाणित एफआइआर कापी और अदालती आदेश लेकर उनसे संपर्क करें।

    समर पीक सीजन में एअर इंडिया और इंडिगो ने घटाई उड़ानें, दिल्ली से टिकट 20-30% तक महंगे

    खबरें और भी