विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल:फर्जी दुकान के नाम पर बांटे थे सिम कार्ड, कोलकाता पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:00 PM (IST)

कोलकाता पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

साइबर अपराध के लिए सिम कार्ड बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

साइबर अपराध के लिए सिम कार्ड बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

HighLights

  1. कोलकाता पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल सिम बेचने वाले पकड़े।

  2. गैर-मौजूद दुकान के नाम पर बेचे गए थे 10 सिम कार्ड।

  3. 15 राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायतों की जांच से हुआ खुलासा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। साइबर अपराध के लिए सिम कार्ड बेचने के आरोप में कोलकाता के जादवपुर थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम पिंटू घोष, राजीव पासवान व बाबूसोना हलदर हैं।

जांच में सामने आया कि एक ऐसी दुकान के नाम से 10 सिम कार्ड बेचे गए, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर अपराध में किया गया।

देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करीब 15 शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह का पता चला। साइबर अपराध में इस्तेमाल हुए ये सिम कार्ड जिस दुकान से खरीदे गए थे, उसका पता कोलकाता की बाघाजतीन कालोनी का दिया गया था।

पुलिस ने जब मौके पर जाकर पते का सत्यापन किया तो वहां ऐसी कोई दुकान नहीं मिली।

जांच में मिले विभिन्न सुरागों के आधार पर पिंटू, राजीव व बाबूसोना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। और कहां-कहां इन सिम कार्ड का साइबर अपराध में इस्तेमाल किया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है।