विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: चोरबागान भगदड़ कांड में 16 पुलिस अधिकारी पूछताछ के लिए तलब, राइटर्स बिल्डिंग में SIT की दूसरी बैठक

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

चोरबागान भगदड़ मामले में गठित एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। शनिवार को राइटर्स बिल्डिंग में हुई दूसरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान में भगदड़ की घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। शनिवार को एसआइटी की दूसरी बैठक राइटर्स बिल्डिंग में हो रही है। इसमें कोलकाता पुलिस के कुल 16 अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

इनमें डिप्टी कमिश्नर (डीसी) रैंक के दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा गिरिश पार्क थाना और लालबाजार के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी के सदस्य सभी अधिकारियों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर की शाम चोरबागान में भगदड़ की घटना के बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया था। जांच का उद्देश्य हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही यह निर्धारित करना है कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में कहां-कहां चूक हुई थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

जांच के दौरान एसआइटी का विशेष ध्यान पंडाल में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश और निकास की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी तथा पंडाल की संरचनात्मक सुरक्षा पर है। इसके अलावा पूजा आयोजकों की ओर से बरती गई संभावित लापरवाही और हादसे के दौरान पुलिस की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

एसआईटी इस बात की भी जांच कर रहा है कि घटना के समय पुलिस की तैनाती कैसी थी और आपात स्थिति से निपटने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।

कलकत्ता हाई कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता राय सरस्वती की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एसआइटी का गठन किया गया है। इसमें आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव राजेश सिन्हा, राज्य एसटीएफ के डीजी जावेद शमीम, अतिरिक्त निदेशक (सुरक्षा) मनोज वर्मा, गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग के एक अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी शामिल हैं।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार एसआइटी को तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट और आवश्यक सुझाव नवान्न में जमा करने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।