Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kolkata Doctor Murder Case: क्या बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन? राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बताई अपनी राय

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 10:13 AM (IST)

    Kolkata Doctor Rape Murder Case बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने आर जी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार पर चिंता जाहिर की। वहीं उ ...और पढ़ें

    बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रतिक्रिया दी है।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
    बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रतिक्रिया दी है।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    HighLights

    1. राज्यपाल ने कहा- पूरे देश के लोग इस घटना से निराश व गुस्से में।
    2. राज्यपाल ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल।

    डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) ने चिंता जाहिर की। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में जो कुछ हुआ वह बहुत ही परेशान करने वाला और चौंकाने वाला है।

    सबूतों के साथ छेड़छाड़ के किए गए प्रवेश: राज्यपाल

    राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश के लोग इस घटना से निराश व गुस्से में हैं। एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में बोस ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया गया है। लोगों को यह भी लगता है कि उन्हें गुमराह करने का जानबूझकर प्रयास किया गया है ताकि यह आभास हो कि यह आत्महत्या थी।

    क्या बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन?  

    बता दें कि शुक्रवार को एनडीटीवी से बातचीत करते हुए राज्यपाल आनंद बोस ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "मांग तो मांग है। देखते हैं कि अब होना क्या है। राज्यपाल के रूप में मैं ऐसे मुद्दों पर सतर्क रहना चाहूंगा। संविधान में कई विकल्प हैं। मैं इस समय अपने विकल्प सुरक्षित रखता हूं। मैं सार्वजिनक रूप ये नहीं बताना चाहता कि भारत के संविधान के तहत मैं आगे क्या करने जा रहा हूं।"

    लोग सिर्फ न्याय की मांग कर रहे: राज्यपाल 

    उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले को बहुत ही खराब तरीके से संभाला गया है। लोगों को सच जानने का हक है। राज्यपाल ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ की घटना के बाद मैं कल (गुरुवार को) मौके पर (आरजी कर अस्पताल) गया था। लोग सिर्फ न्याय की मांग कर रहे हैं। पूरा समाज उनके (पीड़िता व आंदोलकारियों) साथ हैं, हमें उन्हें न्याय देना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'पीड़िता के मां-बाप को किसने बताया ये सुसाइड है' ममता सरकार पर स्मृति ईरानी का फूटा गुस्सा