Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता की दुर्गापूजा समिति ने तैयार कराया पीएम मोदी का विशाल भित्तिचित्र

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:08 PM (GMT+05:30)

    कोलकाता की चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति ने अपने 91वें वर्ष के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशाल भित्तिचित्र तैयार किया है। ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भि​त्ति चित्र।(फोटो सौजन्य: इंटरनेट मीडिया)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भि​त्ति चित्र।(फोटो सौजन्य: इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. चोरबागान समिति ने पीएम मोदी का विशाल भित्तिचित्र बनाया।

    2. कलाकृति में पीएम मोदी मां दुर्गा की आरती करते दिख रहे हैं।

    3. यह पीएम की आस्था और बंगाल संस्कृति का सम्मान है।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता की सुप्रसिद्ध चोरबागान सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति ने अपने 91वें वर्ष के आयोजन की तैयारियों के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशाल भित्तिचित्र तैयार कराया है, जिसमें वह मां दुर्गा की आरती करते दिख रहे हैं।

    समिति का कहना है कि यह कलाकृति प्रधानमंत्री की आस्था व बंगाल की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से उनके जुड़ाव को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

    यह भित्तिचित्र श्रद्धा, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो दुर्गापूजा के मूल संदेश को भी दर्शाता है। इसे दुर्गापूजा के दौरान पंडाल में प्रदर्शित किया जाएगा। समिति ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने समिति कार्यालय के निकट स्थित ऐतिहासिक ठनठनिया कालीबाड़ी में जाकर मां काली की पूजा-अर्चना की थी।

    इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया था। समिति ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री इस वर्ष दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता आएंगे और उनके समारोह में भी शामिल होंगे। स्थानीय लोग भी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री यहां की पूजा का उद्घाटन करें।