बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का गुस्सा, TMC नेता के करीबी की पिटाई
कोलकाता के बेलघाटा में तृणमूल नेता राजू नस्कर की अवैध निर्माणाधीन इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद फ्लैट खरीदारों ने हंगामा किया। ...और पढ़ें

बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर हंगामा (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
बेलघाटा में तृणमूल नेता की अवैध इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई।
फ्लैट खरीदारों ने राजू नस्कर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
गुस्साए लोगों ने 'राजू के आदमी' को पीटकर अपना आक्रोश जताया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर के बेलघाटा इलाके में तृणमूल नेता और प्रमोटर राजू नस्कर की निर्माणाधीन इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद जबरदस्त हंगामा मच गया।
कोलकाता नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई किए जाने के बाद फ्लैट खरीदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को राजू नस्कर के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
इसी दौरान स्कूटी से गुजर रहे एक युवक को लोगों ने 'राजू का आदमी' बताकर घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनसे लाखों रुपये लेने के बावजूद न तो एग्रीमेंट दिया गया और न ही बिल्डिंग प्लान दिखाया गया।
बंगाल में बुलडोजर एक्शन
नगर निगम ने बारोयारीतल्ला रोड और ईस्ट कुष्टिया रोड स्थित दो बहुमंजिला इमारतों को नोटिस दिया था। इनमें से एक निर्माणाधीन टावर को तोड़ा भी गया।
प्रभावित लोगों का कहना है कि पहले भी निर्माण पर सवाल उठे थे, लेकिन तब उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सब 'मैनेज' हो जाएगा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। कई खरीदार अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।