Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Bengal: जादवपुर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी के डीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, अब तक 13 छात्र गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 09:49 AM (IST)

    कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक ग्रेजुएट छात्र के मौत के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में जेयू के पूर्व और वर्तमान छात्रों समेत 13 लोगों ...और पढ़ें

    जादवपुर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी के डीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा (Image: Jagran)
    जादवपुर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी के डीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा (Image: Jagran)

    HighLights

    1. जादवपुर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी के डीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
    2. प्रोफेसर ने रविवार (20 अगस्त) को पद से इस्तीफा दिया
    3. पुलिस ने 13 छात्रों को किया गिरफ्तार

    कोलकाता, एजेंसी। Jadavpur University Student Death: कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के फर्स्ट ईयर के छात्र की मौत के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अब साइंस फैकल्टी के डीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्याग पत्र में प्रोफेसर सुबेनॉय चक्रवर्ती ने बताया की यह फैसला उन्होंने व्यक्तिगत कारण से लिया है।

    व्यक्तिगत कारण से लिया इस्तीफा

    प्रोफेसर ने रविवार (20 अगस्त) को पद से इस्तीफा दिया था। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर चक्रवर्ती का इस्तीफा, जेयू में गणित विभाग के प्रमुख बुद्धदेव साव के इस्तीफा देने के एक दिन बाद आया है। बता दें कि बुद्धदेव साव को विश्वविद्यालय के पदेन चांसलर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा अंतरिम कुलपति नियुक्त किया गया था। चक्रवर्ती ने अपने त्याग पत्र में लिखा, 'आपको सूचित किया जाता है कि मैं कुछ व्यक्तिगत कारणों से जादवपुर विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी के डीन के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।'

    अब तक 13 छात्र गिरफ्तार

    उल्लेखनीय है कि 17 वर्षीय ग्रेजुएशन के एक छात्र ने 9 अगस्त को अपने छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी थी। पीड़ित छात्र के परिवार ने रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्र की मौत के मामले में जेयू के पूर्व और वर्तमान छात्रों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।