विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata: पार्थ चटर्जी ने फिर दिया तृणमूल के साथ होने का संकेत, कार्यकर्ताओं को नए साल की दी शुभकामनाएं

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 22 Dec 2022 04:49 PM (IST)

पार्थ चटर्जी का तृणमूल कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना इस बात का संकेत है कि वह पार्टी के साथ अभी तक ...और पढ़ें

पार्थ चटर्जी का फिर तृणमूल कांग्रेस के साथ होने का संकेत।
पार्थ चटर्जी का फिर तृणमूल कांग्रेस के साथ होने का संकेत।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल के शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के साथ होने का संकेत दिया है। गुरुवार को उन्हें और छह अन्य लोगों को एक बार फिर अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। यहां न्यायालय में प्रवेश करने से पहले पार्थ चटर्जी ने एक बार फिर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा हूं। उस दिन पार्टी का स्थापना दिवस में है। बेहला (जहां से वह विधायक रहे हैं) वासियों को भी नए साल की अग्रिम शुभकामनाएं।

शुभकामनाएं देने से मिला संकेत

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को तृणमूल कांग्रेस का 25 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर एक बार फिर पार्थ चटर्जी का तृणमूल कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना इस बात का संकेत है कि वह पार्टी द्वारा किनारे कर दिए जाने के बावजूद पार्टी के साथ हैं। इसके अलावा इसी महीने जोका-तारातला मेट्रो रूट चालू होने को लेकर भी उन्होंने खुशी जाहिर की। पार्थ ने कहा कि हम सब चाहते थे कि यह जल्द से जल्द शुरू हो जो अब शुरू होने जा रहा है।

प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में बंद हैं पार्थ

बता दें कि पार्थ फिलहाल प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में बंद हैं। जुलाई महीने की 21 तारीख को उनके घर छापेमारी के बाद ईडी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी के कई ठिकाने से 50 करोड़ के करीब नगदी बरामद हो चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।