यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolkata: विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड, आज एक लाख से अधिक लोग करेंगे गीता पाठ
द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती भी इसमें शामिल होंगे। काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम के दौरान 60000 महिल ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल
- काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड रविवार को विश्व रिकॉर्ड रचने को तैयार है। यहां एक लाख से अधिक लोग साथ मिलकर गीता पाठ करेंगे। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक एक लाख 30 हजार लोग गीता पाठ करने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।
इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ गीता पाठ नहीं किया है। पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात थी, लेकिन वह कोलकाता नहीं आ रहे। द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती इसमें शामिल होंगे। काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
गीता के श्लोकों में मानवता का हर मर्म समाहित है, जो सदैव कर्म पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।'गीता जयंती' की मेरे सभी परिवारजनों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2023
60,000 महिलाएं एक साथ शंख बजाएंगी
कार्यक्रम के दौरान 60,000 महिलाएं एक साथ शंख बजाएंगी। कार्यक्रम में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।