Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: 'बंगाल में नहीं है कोई इंडी गठबंधन...', मुर्शिदाबाद में जमकर बरसीं सीएम ममता; कांग्रेस को बताया भाजपा की बी-टीम

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 19 Apr 2024 04:20 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन पश्चिम बंगाल में नही ...और पढ़ें

    ममता बनर्जी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला। फाइल फोटो।
    ममता बनर्जी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला। फाइल फोटो।

    एएनआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन पश्चिम बंगाल में नहीं है। वह दिल्ली में है।

    मुर्शिदाबाद में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसीं सीएम ममता

    उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना है। उन्होंने मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां किसी पार्टी को वोट देने का मतलब भाजपा को और शक्तिशाली करना है।

    मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम इंडी गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि इंडी गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं। यहां कांग्रेस, CPM इंडी गठबंधन न करें। TMC के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब भाजपा को दो वोट देना। यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब भाजपा को और शक्तिशाली करना है।- ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री