विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जमकर बरसे PM Modi, बोले- भ्रष्टाचारियों की जिंदगी जेल में ही बीतेगी

Published: Sun, 19 May 2024 03:06 PM (IST)

PM Modi In Bengal प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए।

HighLights

  1. पीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस व तृणमूल पर बोला जोरदार हमला
  2. पीएम ने बंगाल के पुरुलिया में की जनसभा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस से लेकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार प्रहार किया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस व तृणमूल के मंत्रियों व नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं, ऐसा दृश्य देश ने कभी नहीं देखा था। मोदी ने कहा कि मैंने 2014 और 2019 के चुनाव के समय देशवासियों से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था। 2024 में फिर कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों को बिना जेल के नहीं रहने दूंगा।

पीएम मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि चार जून के बाद नई सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों की जिंदगी जेल में ही बीतेगी। पीएम ने यह भी कहा की जिन गरीबों का पैसा लूटा गया है वे उन्हें उसे वापस लौटाने के लिए कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं।

मोदी ने कहा कि चार जून अब बहुत दूर नहीं है और अभी मैंने हेलीकाप्टर से उतरकर देखा इतने लोग थे कि मैं उनके दर्शन करने के लिए चला गया। ये (इंडी गठबंधन वाले) दिल्ली में एयर कंडीशनर कमरे में बैठकर अपना दिमाग खपाते हैं। बेकार में समय खराब मत करो, ये दृश्य देख लो, चार जून को क्या होने वाला है।

पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के तरकश में जितने तीर थे, ये लोग चला चुके हैं लेकिन जनता-जनार्दन के सुरक्षा कवच के आगे इनका हर तीर, इनकी हर साजिश नाकाम साबित हुई है। मोदी ने इन चुनावों में इंडी गठबंधन वालों का कच्चा-चिट्ठा खोलकर देश के सामने रख दिया है। 

'टीएमसी मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही'

पीएम ने तृणमूल पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि टीएमसी ये कहकर राजनीति में आई थी कि 'मां, माटी, मानुष' की रक्षा करेगी। आज टीएमसी मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है। बंगाल की महिलाओं का भरोसा टीएमसी से टूट गया है। संदेशखाली में जो पाप हुआ है, उसने पूरे बंगाल की बहनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

एससी-एसटी परिवार की बहनों को तो टीएमसी के लोग इंसान ही नहीं समझते। अपने शाहजहां को बचाने के लिए टीएमसी के लोग संदेशखाली की बहनों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। जैसी भाषा ये लोग उनके लिए बोल रहे हैं, इसके जवाब में बंगाल की हर बेटी अपने वोट से टीएमसी को तबाह कर देगी।

ममता पर इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ को धमकाने का लगाया आरोप 

मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा रामकृष्ण मिशन व भारत सेवाश्रम संघ के कुछ साधु-संन्यासियों पर सीधे तौर पर राजनीति करने का आरोप लगाए जाने को लेकर भी घेरा। कहा कि चुनाव में बंगाल के लोगों को डराने-धमकाने, हिंसा कराने वाली टीएमसी सरकार ने इस बार सारी हदें पार कर दी हैं।

आज देश और दुनिया में इस्कान, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ सदाचार के लिए जाने जाते हैं। वे भारत का नाम रोशन करते हैं लेकिन आज बंगाल की मुख्यमंत्री इस्कान वालों को, रामकृष्ण मिशन वालों को और भारत सेवाश्रम के सन्यासियों को खुले तौर पर धमका रही हैं।

इन मिशनों से जुड़े लाखों अनुयायी आज पूरी दुनिया में रहते हैं और इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा करना है। बंगाल की सरकार ने उन पर ऊंगली उठाई। इतनी हिम्मत सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, ममता ने ऐसा किया है। ममता दीदी और टीएमसी को बंगाल की जनता का जरा भी ख्याल नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।