विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप पर भड़कीं महुआ मोइत्रा; आरोपों का किया खंडन

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 15 Oct 2023 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2023 11:39 PM (IST)

पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप को लेकर रविवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक साथ भाजपा ...और पढ़ें

9तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)
9तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा पर लगाया पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप को लेकर रविवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक साथ भाजपा, अदाणी व सीबीआई पर पलटवार किया है।

उन्होंने अपने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल लिखा कि अगर अदाणी समूह ने मुझे चुप कराने या नीचे खींचने के लिए संघियों और फर्जी डिग्री धारकों के फर्जी दस्तावेजों पर विश्वास करने का फैसला किया है, तो मैं कहती हूं, अपना समय बर्बाद नहीं करिए और अच्छे के लिए वकीलों का इस्तेमाल करिए।

निशिकांत दुबे ने लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि महुआ संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेती हैं। उन्होंने टीएमसी सांसद के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: पैसे लेकर सदन में सवाल पूछती थीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, BJP सांसद के आरोप के बाद अब खतरे में सदस्यता

महुआ मोइत्रा ने क्या कुछ कहा?

महुआ ने अपने एक्स हैंडल लिखा कि आप संसद में मेरे खिलाफ कोई भी प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि माननीय अध्यक्ष उससे पहले इन लंबित मुद्दों का निपटारा कर देंगे। महुआ ने अदाणी के खिलाफ जांच की भी मांग की। उन्होंने लिखा,

मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी मेरे दरवाजे तक पहुंचने से पहले अदाणी के खिलाफ कोयला घोटाले पर कम से कम एक एफआईआर दर्ज करेगी। मैं सीबीआई का स्वागत करती हूं। वह मेरे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर सकती हैं, लेकिन इससे पहले उसे यह भी पता लगाना होगा कि अदाणी का सारा पैसा चालान और बेनामी खातों के माध्यम से विदेशों में कैसे जा रहा है।

महुआ ने लिखा है कि इन फर्जी डिग्री धारकों और तथाकथित भाजपा प्रज्ञाओं के खिलाफ कई लाभों के उल्लंघन के आरोप लंबित हैं।

यह भी पढ़ें: 'हमने बंगाल को कभी भी मनरेगा फंड से वंचित नहीं किया, पिछले नौ वर्षों...' साध्वी निरंजन ज्योति का TMC पर पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।