गणना के रण में ममता ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, TMC ने बढ़ाई निगरानी
तृणमूल कांग्रेस ने मतगणना से पहले अपनी रणनीति मजबूत करते हुए पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को दमदम-बैरकपुर संगठनात्मक जिले का गणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया ...और पढ़ें
-1777732225838_m.webp)
गणना के रण में ममता ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी (फाइल फोटो)
HighLights
तृणमूल ने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को बनाया पर्यवेक्षक।
दमदम-बैरकपुर संगठनात्मक जिले की मतगणना की निगरानी।
ममता-अभिषेक ने एक्जिट पोल पर दिया विशेष संदेश।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देते हुए राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक व वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
राजीव कुमार को दमदम–बैरकपुर संगठनात्मक जिले का गणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय शनिवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें काउंटिंग एजेंटों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
सूत्रों के अनुसार, तृणमूल ने इस बार राज्यभर के संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती कर निगरानी तंत्र को और मजबूत किया है। बैठक में खास तौर पर यह संदेश दिया गया कि एक्जिट पोल के नतीजों से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित नहीं होना चाहिए। नेतृत्व का मानना है कि एक्जिट पोल के जरिए एक खास नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जाती है, जैसा 2021 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में भी देखा गया था।
कब TMC में हुए शामिल?
गौरतलब है कि 31 जनवरी को डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजीव कुमार को 27 फरवरी को तृणमूल ने राज्यसभा भेजने की घोषणा की थी और सात मार्च को उन्होंने राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
अब उन्हें सीधे चुनावी गणना प्रक्रिया में उतारकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। तृणमूल की यह रणनीति बताती है कि मतगणना के दिन भी सियासी मुकाबला उतना ही तीखा रहने वाला है, जितना मतदान के दौरान था।