राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे और नई नियुक्ति पर भड़कीं ममता बनर्जी, दबाव का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दबाव बन ...और पढ़ें

राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी। (पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय के दबाव में यह इस्तीफा हुआ है।
ममता बनर्जी ने आरएन रवि की नए राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर भी कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण निर्णय में स्थापित परंपराओं को ताक पर रखकर उनसे कोई परामर्श नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री ने इसे 'सहकारी संघवाद' की हत्या और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि केंद्र के ऐसे एकतरफा फैसले देश के संघीय ढांचे की नींव को कमजोर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, किसे मिलेगी कमान? चर्चा में ये नाम