Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल: बर्धमान की फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, पांच मजदूर घायल; कई लापता

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 11:17 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। ...और पढ़ें

    (यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)

    (यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में शुक्रवार देर रात एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद यूनिट में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस धमाके की आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

    पुलिस के मुताबिक, घटना जमुरिया इलाके की एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुई। इस धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

    एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 5 कर्मचारियों को बाहर निकालकर गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमाके के समय भट्टी के पास और कितने लोग थे, यह अभी साफ नहीं हुआ है।

    जमुरिया थाने के इंचार्ज सौमेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि धमाके के बाद भट्टी के आसपास तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसकी वजह से अंदर जाना मुश्किल हो रहा है। जब तक तापमान कम नहीं होता और जगह को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक अंदर तलाशी शुरू नहीं की जा सकती।

    वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 8 से 10 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लापता मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हो सकते हैं। लोगों ने यह भी बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं।

    इस घटना के बाद स्थानीय बीजेपी ने दीप बंद्योपाध्याय ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ी घटना के बाद भी मैनेजेंट या सुरक्षा कर्मियों का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों को असुरक्षित हालात में काम करने पर मजबूर किया जाता था। उन्होंने हादसे की गहन जांच की मांग की है।

    खबरें और भी

    वहीं स्थानीय विधायक बिजन मुखोपाध्याय ने तुरंत एंबुलेंस का इंतजाम कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज चल रहा है और फ़ैक्ट्री को ठंडा करने के बाद ही अंदर फंसे लोगों की तलाश की जाएगी।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)