Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Mission 2024: बंगाल में मिशन 2024 पर बीजेपी, लोकसभा चुनाव में इतनी महिलाओं पर चल सकती है दांव

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 04:08 PM (IST)

    BJP Mission 2024 भाजपा की बंगाल इकाई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से कम से कम 12 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने क ...और पढ़ें

    Mission 2024: बंगाल में मिशन 2024 पर बीजेपी, लोकसभा चुनाव में इतनी महिलाओं पर चल सकती है दांव (फाइल फोटो)
    Mission 2024: बंगाल में मिशन 2024 पर बीजेपी, लोकसभा चुनाव में इतनी महिलाओं पर चल सकती है दांव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. BJP ने महिला उम्मीदवार उतारने का रखा लक्ष्य।
    2. 2019 में भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे थे।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा की बंगाल इकाई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से कम से कम 12 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा है।

    14 सीटों पर उतार सकती है महिला उम्मीदवार

    बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आदर्श स्थिति यह होगी कि हम 42 लोकसभा सीटों में से 14 पर महिला उम्मीदवारों को नामांकित कर सकें। राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पार्टी का लक्ष्य कम से कम 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो भी इस बार हमारा लक्ष्य कम से कम 12 लोकसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को नामांकित करना है।

    2019 में भाजपा ने उतारे थे पांच उम्मीदवार

    अगर ऐसा होता है तो यह संख्या 2019 के आम चुनावों में पार्टी द्वारा मैदान में उतारी गई संख्या से काफी अधिक होगी। 2019 में भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से दो अभिनेत्री से नेता बनी लॉकेट चटर्जी और देबश्री चौधरी निर्वाचित हुईं। चौधरी मई 2019 से जुलाई 2021 तक महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं।

    क्या बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार?

    इस मुद्दे पर अधिक जानकारी दिए बिना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उम्मीदवार के चयन के लिए अभी बहुत समय है और इस संबंध में अंतिम निर्णय हमारे केंद्रीय नेतृत्व को करना है, लेकिन हमारी पार्टी का रुख हमेशा महिला नेतृत्व को आगे लाने का है।

    यह भी पढ़ें- Parliament Winter Session: 'आर्टिकल 370 को वापस लाने का INDIA का एजेंडा है क्या', अमित शाह ने DMK सांसद से पूछा सवाल

    मुखर महिला प्रवक्ताओं को उतार सकती है BJP

    भाजपा सूत्रों ने यह भी कहा कि पार्टी के कुछ प्रमुख चेहरे जो वर्तमान में बंगाल विधानसभा के सदस्य हैं और साथ ही कुछ मुखर महिला प्रवक्ताओं को भी मैदान में उतारा जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cash For Query Case: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने लगाई सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, लोकसभा सदस्यता रद्द होने के फैसले को देगी चुनौती