बंगाल विधानसभा उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजिनगर में आज डाले जाएंगे वोट, 9 तारीख को आएंगे नतीजे
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इन सीटों पर नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

नंदीग्राम और रेजिनगर में आज डाले जाएंगे वोट (फाइल फोटो- PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम व मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर विधानसभा (विस) सीटों पर बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को वोट पड़ेंगे। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला विस उपचुनाव होने जा रहा है।
नंदीग्राम सीट वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व रेजिनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के छोड़ने के कारण रिक्त हुई हैं। शुभेंदु ने कोलकाता की भवानीपुर व कबीर ने मुर्शिबाद की नउदा सीट से भी चुनाव लड़ा व जीता था। इन दोनों सीटों पर अल्पसंख्यक वोट बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्हें साधने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरा जोर भी लगाया है।
नंदीग्राम में इस बार तृणमूल के ममता बनर्जी खेमे का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। ममता गुट ने संचिता प्रधान को टिकट दिया था। बाद में वह चुनाव से पीछे हट गईं। ममता खेमा अब कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर रहा है।
15 साल में पहली बार ऐसा चुनाव होगा, जब ममता न तो मुख्यमंत्री हैं, न विधायक और न ही प्रत्याशी। विस उपचुनाव के नतीजे नौ को घोषित होंगे। दोनों सीटों को मिलाकर केंद्रीय बलों की कुल 71 कंपनियों की तैनाती की जाएगी। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।
नंदीग्राम
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा - हाशिरानी रथ
कांग्रेस - मिलन प्रधान
भाकपा - शांतिगोपाल गिरि
गत विधानसभा चुनाव के नतीजे
विजयी प्रत्याशी - शुभेंदु अधिकारी (भाजपा)
प्राप्त वोट - 1,27,301
निकटतम प्रतिद्वंद्वी - पवित्र कर (तृणमूल कांग्रेस)
प्राप्त वोट - 1,17,636
रेजिनगर
प्रमुख प्रत्याशी
गोलाम नबी आजाद - आम जनता उन्नयन पार्टी
शंखराव सरकार - भाजपा
रबीउल आलम चौधरी - ममता तृणमूल
मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी - कांग्रेस
सैयद असद अली - माकपा
गत विधानसभा चुनाव के नतीजे
जयी प्रत्याशी - हुमायूं कबीर (आम जनता उन्नयन पार्टी)
प्राप्त वोट - 1,23,536
निकटतम प्रतिद्वंद्वी - बापन घोष (भाजपा)
प्राप्त वोट - 64,660
नंदीग्राम
कुल मतदाता - 2,67,157
पुरुष मतदाता - 1,39,677
महिला मतदाता - 1,27,479
तृतीय लिंग मतदाता - 01
कुल प्रत्याशी - 09
कुल मतदान केंद्र - 323
रेजिनगर
कुल मतदाता - 2,57,657
पुरुष मतदाता - 1,35,014
महिला मतदाता - 1,22,638
तृतीय लिंग मतदाता - 05
कुल प्रत्याशी - 15
कुल मतदान केंद्र - 315
