अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को कोलकाता आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
केंद्र सरकार 21 जून को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शामिल होने की ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र सरकार ने राज्य में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है यह जानकारी सामने आ रही है। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय आयोजन कोलकाता में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसके संकेत दिए गए हैं।
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने खुद इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध कोलकाता इस बार योग दिवस के ऐतिहासिक आयोजन का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है और राज्य प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। मंत्रालय का मानना है कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और दीर्घायु जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। राजनीतिक रूप से भी इस आयोजन को अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में बदलाव के बाद पहली बार केंद्र सरकार बंगाल में इतने बड़े स्तर का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी से इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।