Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के बैंक खाते में आए 760 करोड़ रुपये, दिहाड़ी से लौटते ही पति पहुंचा मुर्शिदाबाद थाने और फिर...

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक गरीब महिला के बैंक खाते में अचानक 760 करोड़ रुपये दिखने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।

    यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।

    HighLights

    1. मुर्शिदाबाद की शिरिफा खातून के खाते में 760 करोड़ रुपये दिखे।

    2. गरीब महिला ने डरकर पुलिस से रकम हटाने की गुहार लगाई।

    3. बैंक ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया, खाता शेष 100 रुपये।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते में अचानक करीब 760 करोड़ रुपये दिखाई देने से हड़कंप मच गया। गरीब परिवार से आने वाली शिरिफा खातून इतनी बड़ी राशि देखकर घबरा गईं और अपने पति की सलाह पर लालगोला थाने पहुंचकर पुलिस से रकम को खाते से हटाने की गुहार लगाई।

    कालिकापुर गांव निवासी शिरिफा खातून ने बताया कि वह किसी सरकारी योजना की लाभार्थी नहीं हैं, हालांकि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। शनिवार को घरेलू जरूरत के लिए बैंक से पैसे निकालने पहुंचीं तो खाते का बैलेंस देखकर हैरान रह गईं। उनके अनुसार, उनका परिवार दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर है और उन्होंने कभी कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। ऐसे में खाते में करोड़ों रुपये कैसे पहुंचे, यह उनकी समझ से बाहर है।

    महिला ने पुलिस से अनुरोध किया कि खाते में दिख रही राशि को वापस लेने की व्यवस्था की जाए, क्योंकि इससे वह भयभीत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। भगवानगोला महकमा पुलिस अधिकारी बिमान हलदार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला साफ्टवेयर संबंधी तकनीकी गड़बड़ी का प्रतीत होता है।

    बैंक से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। लालगोला थाना के एक अधिकारी ने बताया कि बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी है कि तकनीकी त्रुटि के कारण खाते में गलत बैलेंस दिखाई दे रहा था। त्रुटि सुधारने के बाद महिला के खाते में वास्तविक शेष राशि लगभग 100 रुपये ही है। बैंक अब यह पता लगा रहा है कि ऐसी गड़बड़ी आखिर किस कारण हुई।

    खबरें और भी

    उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही उत्तर बंगाल के फालाकाटा और मयनागुड़ी में भी दो महिलाओं के खातों में 700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने की घटना सामने आई थी। वहां भी प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है।